Visitors online: 001

आसान तरीके से रसमलाई बनाने की विधि

Home » Food Pitara

रसमलाई का नाम सुनते से बच्चे क्या बड़ो के मुह में भी पानी आ जाता है | चुकी ये एक बंगाली मिठाई के अन्तर्गत आती है | इसलिए बाजार में इसके दाम भी अधिक होते है | आप इसे मनभर नही खा पते होंगे, परन्तु यहाँ हम आपको बताएँगे रसमलाई को आसान और जल्दी बनाने की विधि | 

आवश्यक सामग्री 
 
रसगुल्ले 
कंडेस्ड मिल्क - 1/2 आधा कप
दूध - 2 कप 
केसर - 8-9
पिस्ता - 8-10
इलायची - 5-6
 
बनाने की विधि 
 
  • सबसे पहले रसगुल्ले की चासनी चम्मच की सहायता से दबाकर निथार दीजिये 
  • एक कड़ाही में कंडेस्ड मिल्क, दूध और केसर, इलायची डालकर क्रीमी और गाड़ा होने तक उबाले
  • अब चासनी निकले हुए रसगुल्ला कड़ाही में डालकर कटे हुए पिस्ते डालकर ५ मिनट पकने दे 
  • अब गैस बंद कर ठण्डा होने पर जल्दी और आसान बानी रसमलाई को सर्व करे